सक्ती जिला पुलिस ने पेश किया साल भर के अपराधों का लेखाजोखा, जाने क्या रहा अपराधों के आँकड़े

सक्ती , 08-01-2026 7:29:31 PM
Anil Tamboli
सक्ती जिला पुलिस ने पेश किया साल भर के अपराधों का लेखाजोखा, जाने क्या रहा अपराधों के आँकड़े

सक्ती 08 जनवरी 2026 - सक्ती जिला पुलिस ने आज गुरुवार को थाने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर साल भर के अपराधों का लेखाजोखा मीडिया के साथ साझा किया। जिले के SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि वर्ष के अंतिम दो माह में लंबित अपराधो का तेजी से निराकरण हुआ है एवं जिले के लंबित अपराध की संख्या में उल्लेखनीय कमी आयी है।

विगत् वर्ष 2025 में सक्ती जिले में कुल 2437 अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें से वर्ष के अंत में मात्र 274 अपराध लंबित रहा है, इस प्रकार लंबित अपराध का प्रतिशत सिर्फ 11 प्रतिशत है जो कि सक्ती पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसी प्रकार लगभग 6 प्रतिशत ही तैयार अभियोग पत्र लंबित रहा है।

वर्ष 2024 की तुलना में हत्या जैसे अपराध की दर में कोई अंतर नही आया है, यद्यपि वर्ष 2023 की तुलना में हत्या के अपराध में कमी आयी हैं। नाबालिग बच्चो के अपहरण संबंधी अपराध की दर भी विगत् वर्ष जैसे ही रही हैं, वर्ष 2024 में अपहरण संबंधी कुल 112 मामलें दर्ज हुए थे, वर्ष 2025 में 113 मामलें दर्ज हुए है। लूट जैसे गंभीर अपराध की दर में कमी आयी है, वर्ष 2024 में लूट के 06 मामले दर्ज थे, वर्ष 2025 में लूट का सिर्फ 02 मामला दर्ज है।

इसी प्रकार चोरी, नकबजनी जैसे अपराधो में भी काफी कमी आयी है, वर्ष 2024 में चोरी नकबजनी के कुल 217 अपराध की तुलना में वर्ष 2025 में 150 अपराध ही घटित हुए हैं। इसी प्रकार छल एवं धोखाधड़ी के अपराध में भी कमी आयी हैं। इसी प्रकार बच्चो से संबंधित पॉक्सो एक्ट के अपराध की दर में भी वर्ष 2024 (34 अपराध) की तुलना में वर्ष 2025 (25 अपराध) में कमी आई है।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 107, 116 (3) द.प्र.सं./ 126, 135 BNSS की कार्यवाही की संख्या में वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में बढ़ोतरी हुई हैं। इसी प्रकार अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 की तुलना में अधिक अपराध दर्ज कर विवेचना पूर्ण कर न्यायालय पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH