छत्तीसगढ़ - जंगल मे जुआ खेलते दिलीप खत्री सहित 05 जुआरी गिरफ्तार, जुआ फड़ से लाखो रुपये जप्त

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 08/01/2026 2:03:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जंगल मे जुआ खेलते दिलीप खत्री सहित 05 जुआरी गिरफ्तार, जुआ फड़ से लाखो रुपये जप्त

खैरागढ़ 08 जनवरी 2026 - गातापार थाना क्षेत्र के मंडेलाटोला जंगल में लंबे समय से चोरी छिपे चल रहे जुए की महफ़िल पर खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जिले में अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडेलाटोला के जंगल में बांध किनारे बाहर से आए कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर अचानक दबिश दी. पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, लेकिन पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकद राशि, 52 पत्ती ताश और मोबाइल फोन बरामद किए गए. कुल जब्ती लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खैरागढ़ निवासी दिलीप खत्री और देवा राजपूत, रायपुर निवासी कुंदन निर्मलकर, राजनांदगांव निवासी मकसुदन खरे तथा भिलाई-3 निवासी निलकंठ साहू शामिल हैं. सभी आरोपी जंगल में बैठकर पैसों का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH