सक्ती में बड़ा सड़क हादसा- तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, इस हादसे में..

सक्ती , 06-01-2026 2:49:45 PM
Anil Tamboli
सक्ती में बड़ा सड़क हादसा- तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, इस हादसे में..

सक्ती 06 जनवरी 2026 - इस वक्त सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ तेज रफ्तार कार ने ट्रक को पीछे से जबरजस्त टक्कर मार दी है। इस हादसे में कार सवार एक युवती और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सक्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रगजा के पास की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कार रायगढ़ की ओर से आ रही थी। जैसे ही तेज रफ्तार कार रगजा गांव के पास पँहुची सामने चल रहे ट्रक ने सक्ती की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रक को साइड देने के लिए किनारे किया। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार के चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन नियंत्रित नहीं हो सका और ट्रक से जा टकराया।

टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सक्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH