सक्ती शहर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, नशे में धुत्त युवक ने महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

सक्ती , 04-01-2026 7:10:59 PM
Anil Tamboli
सक्ती शहर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, नशे में धुत्त युवक ने महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

सक्ती 04 जनवरी 2026 - इस वक्त सक्ती शहर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहाँ राम मंदिर के पास सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर नशे में धुत्त एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है जिन्हें ईलाज के लिए समुदाईक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नशे की हालत में सत्संग स्थल पर पहुंचा और बुजुर्ग महिलाओं से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा जब महिलाओं ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी युवक ने पास में पड़े डंडे को उठाकर महिलाओं पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हमले की सूचना मिलते ही मोहल्ले वासियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घायल बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी नशे की हालत में मोहल्ले में उत्पात मचाता रहा है, लेकिन इस तरह का जानलेवा हमला पहली बार हुआ है। राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH