छत्तीसगढ़ - पिता ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 03-01-2026 7:19:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिता ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

मोहला 03 जनवरी 2026 - अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवारदल्ली में बीती रात घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे की भरमार बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुंवारदल्ली में संतराम उईके अपने परिवार के साथ घर निर्माण के लिए ईंट बनाने के भट्टे पर काम कर रहा था। बीती रात किसी बात को लेकर संतराम और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान बेटा विवाद को शांत कराने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचा और अपने माता-पिता को समझाने की कोशिश करने लगा।

बताया जा रहा है कि पुत्र के हस्तक्षेप के बाद पिता और पुत्र के बीच भी तकरार शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर आरोपी पिता संतराम उईके ने पास में रखी भरमार बंदूक उठा ली और अपने ही बेटे पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मां ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वह भी घायल हो गई।गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता संतराम उईके मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अंबागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH