छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते SDM ऑफिस का क्लर्क अनिल कुमार गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

रायगढ़ , 02/01/2026 8:20:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते SDM ऑफिस का क्लर्क अनिल कुमार गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

रायगढ़ 02 जनवरी 2026 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नए साल के दूसरे ही दिन रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को एक ग्रामीण से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के डर से आरोपी बाबू ने रिश्वत की रकम अपने शासकीय आवास के पीछे फेंक दी थी, लेकिन एसीबी टीम की सतर्कता के चलते पूरी राशि बरामद कर ली गई।

एसीबी बिलासपुर इकाई के DSP अजितेश सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा, तहसील धर्मजयगढ़ निवासी राजू यादव ने ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में एक जमीन क्रय की थी, जिसकी रजिस्ट्री और नामांतरण विधिवत उसके नाम पर हो चुका था।इसके बावजूद एसडीएम कार्यालय धर्मजयगढ़ में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे कार्यालय बुलाकर कहा कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री गलत तरीके से हुई है और इस संबंध में उसके तथा विक्रेता के खिलाफ शिकायत आई है। बाद में शिकायत को नस्तीबद्ध (फाइल बंद) करने के बदले आरोपी बाबू ने राजू यादव से दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपए लेने पर सहमति जताई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की पूरी योजना बनाई। 02 जनवरी 2026 को शिकायत कर्ता एक लाख रुपए लेकर आरोपी के धर्मजयगढ़ स्थित शासकीय आवास पहुंचा। आरोपी बाबू ने जैसे ही पैसे अपने हाथ में लिए, उसे कुछ संदेह हुआ और वह तुरंत आवास का दरवाजा बंद कर अंदर चला गया। एसीबी टीम ने लगातार दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खोला गया तो टीम ने जोर देकर दरवाजा खुलवाया।

पूछताछ के दौरान पहले आरोपी ने रिश्वत की रकम के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसने एक लाख रुपए की राशि अपने आवास के पीछे दीवार के पास बैग में डाल कर फेंक दी है। एसीबी टीम ने मौके पर जाकर पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली। एसीबी ने आरोपी अनिल कुमार चेलक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH