छत्तीसगढ़ - देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले गए 11 थानों के प्रभारी

दुर्ग , 02/01/2026 12:29:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले गए 11 थानों के प्रभारी

दुर्ग 02 जनवरी 2026 - जिला पुलिस प्रशासन में नए साल की शुरुआत बड़े प्रशासनिक बदलाव के साथ हुई है। SSP के द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। यह तबादले आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी तौर पर किए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नंदिनीनगर पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश मिश्रा को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक युवराज साहू, जो अब तक थाना प्रभारी धमधा के पद पर थे, उन्हें यातायात जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना प्रभारी पाटन से हटाकर थाना प्रभारी नेवई नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव, जो थाना पुरानी भिलाई में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुरें को थाना प्रभारी रानीतराई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुम्हारी पदस्थ किया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक फागू राम लहरे को थाना प्रभारी जामगांव आर से थाना भिलाईनगर भेजा गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी नंदिनीनगर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अंडा की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर को थाना प्रभारी नेवई से हटाकर थाना प्रभारी रानीतराई नियुक्त किया गया है। 

उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी कुम्हारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जामगांव आर बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना जामगांव आर से थाना छावनी पदस्थ किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH