छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार डम्फर की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ , 01-01-2026 7:18:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार डम्फर की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ 01 जनवरी 2026 - रायगढ़ में जिले में तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की जहां मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद नाराज लोगों ने पूर्व विधायक के साथ मौके पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ग्राम लोईंग का रहने वाला केशव मेहर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से इंदिरा नगर से सर्किट हाउस रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगर सेना कार्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में केशव मेहर के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और कांग्रेसी नेताओं ने सड़क पर ब्रेकर निर्माण और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास करती रही। काफी समझाइश के बाद चक्काजमा समाप्त हो सका। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH