छत्तीसगढ़ - फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये 04 साल से नौकरी कर रहे चार कर्मचारी बर्खास्त, DEO की कार्यवाही

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 01/01/2026 7:06:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये 04 साल से नौकरी कर रहे चार कर्मचारी बर्खास्त, DEO की कार्यवाही

खैरागढ़ 01जनवरी 2026 - फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे पिछले 4 सालों से शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड 3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी कर रहे चार कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। चारों कर्मचारी राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे पिछले 4 सालों से अलग-अलग स्कूलों में नौकरी कर रहे थे। मामले में शिकायत सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच करवाई। जांच में मामला सही पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

सितंबर 2021 में राज्य शिक्षा आयोग के सचिव डॉक्टर ओपी मिश्रा के आदेश पर टीकमचंद साहू, फगेंद्र सिन्हा, रजिया अहमद,अजहर अहमद को अलग-अलग स्कूलों में फर्जी नियुक्ति दे दी गई थी। ये चारों स्कूलों में सहायक ग्रेड 3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी करते हुए सैलरी भी उठा रहे थे। हालांकि इन चारों के अलावा एक नियुक्ति सीएच एंथोनी की भी की गई थीं,पर उन्होंने ज्वाइन ही नहीं किया। अब शिकायत सामने आने पर डीईओ लालजी द्विवेदी ने बाकी चारों को जांच करवा बर्खास्त कर दिया है।

राज्य शिक्षा आयोग के सचिव डॉक्टर ओपी मिश्रा के हस्ताक्षर वाले सितंबर 21 मे जारी पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा टीकमचंद साहू को हाईस्कूल मोहगाँव, फगेंद्र सिन्हा को उमा शाला बकरकट्टा, रजिया अहमद को उमा शाला पैलीमेटा में सहायक ग्रेड तीन के रूप में और अजहर अहमद डाटा एंट्री आपरेटर को छुईखदान बीईओ में पदस्थापना आदेश जारी किया गया था। इन चारों के अलावा सीएच एंथोनी को भी ठाकुरटोला उमा शाला में सहायक ग्रेड 3 के रूप मे पदस्थापना आदेश जारी किया गया था, लेकिन उसने अपनी उपस्थिति ही नही दी। जिसके चलते पांच में से चार को बर्खास्तगी का फरमान थमाया गया है।

मामले में पहले कहा जा रहा था कि जिले में शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के परिपालन मे उन्हें ज्वाइनिंग दी गई है। संबंध में डीईओ कार्यालय से राज्य शिक्षा आयोग द्वारा जारी आदेश की सत्यता को लेकर जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त क्रमांक का पत्र विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा की विवेकानंद नगर शाखा को जारी किया है। पत्र के साथ साथ आयोग के सचिव डॉ ओपी मिश्रा का भी हस्ताक्षर उपलब्ध दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहा।

मामले में शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन और आयोग द्वारा जारी आदेश पत्र को फर्जी पाए जाने पर डीईओ लालजी द्विवेदी ने चारों कर्मचारियों को छग सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10-9 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH