छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी घर मे चला रहे थे नकली नोट छापने का कारखाना, लाखो रुपये के नकली नोट के साथ हुए गिरफ्तार

दुर्ग , 30/12/2025 8:12:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी घर मे चला रहे थे नकली नोट छापने का कारखाना, लाखो रुपये के नकली नोट के साथ हुए गिरफ्तार

दुर्ग 30 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने नकली नोट छापने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। घर में ही दोनों नकली नोट छापते थे और फिर इन नोटों को बाजार में खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोट छापने की मशीन और नकली नोट जब्त किया है। 

दरअसल दुर्ग पुलिस को 29 दिसम्बर को रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस पार्टी तत्काल मौके पर पहुंची और नकली नोट चलाने वाले अरूण कुमार तुरंग व पत्नी राखी तुरंग को पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता तुलेश्वर सोनकर 40 साल ग्राम सिलपट धमतरी ने बताया कि ये और उसकी पत्नी सरिता सोनकर ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे। शाम लगभग 5.30 बजे एक व्यक्ति और एक महिला 60-रू का मटर और मिर्च खरीद कर 500 रूपए का नोट दिए, आरोपी को बाकी पैसे वापस किया गया और उस पैसे को अपने गल्ला में रख लिया।

कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट चल रहा है जिसके बाद तुलेश्वर ने भी अपने गल्ला को बारीकी से देखा, जिसे छुने से नकली नोट महसूस हुआ। दोनों आरोपियों ने ऐसे ही पूरे बाजार में नकली नोट खपाया था।

पीड़ितों की रिपोर्ट पर रानीतराई थाने में घारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) BNS आरोपी अरूण तुरंग एवं राखी तुरंग के विरूद्ध कायम कर जाँच में लिया गया। आरोपी अरूण कुमार तुरंग को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर नकली नोट छापकर बाजार में चलाना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि उसने ऑन लाईन कलर प्रिंटर फोटो कापी व पेपर मंगाया था। 500 रूपये का फोटो कापी कर 500 रूपये का नकली नोट छापा और उसे काटकर पाटन के बाजार में चलाया एवं रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में चला रहा था। आरोपी 5200 रूपये का नकली नोट लेकर रानीतराई में बाजार करने गया था।

आरोपी के निवास सोनपैरी मुजगहन की तलाशी लेने पर फोटो कापी मशीन, पेपर, 1,65,300 रूपये व मौके से जब्त 5200 रूपये कुल 1,70,500 रूपये (500-200-100 रू.) के नकली नोट जब्त किये गए।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH