छत्तीसगढ़ - थोक कारोबारी अनिल अग्रवाल से 20 लाख की लूट, आरोपी ने सिर पर वार कर दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा , 29/12/2025 1:38:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थोक कारोबारी अनिल अग्रवाल से 20 लाख की लूट, आरोपी ने सिर पर वार कर दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर 29 दिसम्बर 2025 - अंबिकापुर के सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास रविवार रात व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये लूट लिए गए। स्कूटी से घर जाते समय घात लगाए युवक ने बांस के डंडे से व्यवसायी के सिर पर प्रहार किया। वे जैसे ही जमीन पर गिरे, रुपयों से भरा बैग लेकर युवक भाग निकला। घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

जानकारी के अनुसार रानी सती मंदिर कॉलोनी निवासी अनिल इंटरप्राइजेज इन्द्रपस्थ के संचालक अनिल अग्रवाल रविवार रात रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद दिनभर की बिक्री की रकम को बैग में रखकर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्तीपारा के कैलाश मोड़ के पास अंधेरे में घात लगाए बैठे एक युवक ने अचानक डंडे से उनके सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से अनिल अग्रवाल स्कूटी समेत नीचे गिर पड़े। इससे पहले कि वे शोर मचा पाते, आरोपी लगभग 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर गली के रास्ते फरार हो गया। हमले में व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल अंबिकापुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के तरीके को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले से व्यवसायी की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि अनिल अग्रवाल आमतौर पर रात 9:30 से 10 बजे दुकान बंद कर घर जाते थे, जिसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। थोक कारोबार होने के कारण छोटे व्यवसायी उनके पास प्रतिदिन बड़ी राशि जमा कर सामान ले जाया करते हैं।

बता दे कि व्यवसायी अनिल अग्रवाल का राम मंदिर रोड में मोबाइल का थोक कारोबार है। वे हिंदुस्तान लीवर के फ्रेंचाइजी धारक भी हैं।  वही पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH