कुत्तों के बाद अब सांप-और बिच्छू भगाएंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षक, DEO ने जारी किया आदेश

बिलासपुर , 11/12/2025 12:37:14 AM
Anil Tamboli
कुत्तों के बाद अब सांप-और बिच्छू भगाएंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षक, DEO ने जारी किया आदेश

बिलासपुर 11 दिसम्बर 2025 - अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की निगरानी के साथ सांप-बिच्छू पर भी ध्यान रखना होगा। शिक्षकों को जहरीले जीव-जंतुओं को स्कूल परिसर में आने से रोकना होगा। इसका आदेश बिलासपुर के सभी प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को DEO ने जारी किया है।

इस आदेश को लेकर प्राचार्य और हेडमास्टर में नाराजगी है। उन्होंने इस आदेश को बेतुका बताया है। टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि सांप-बिच्छू और जहरीले जीव-जंतु से टीचर को भी खतरा हो सकता है। ऐसे जहरीले जंतुओं से शिक्षकों को कौन बचाएगा।

प्राचार्यों और हेडमास्टरों का कहना है कि वे SIR का काम संभाल रहे हैं। अब कुत्ते पकड़वाने और निगरानी में ड्यूटी के बाद सांप-बिच्छू पर भी ध्यान रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे मूल काम प्रभावित होगा। टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं से शिक्षकों की जान को भी खतरा हो सकता है।

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे का कहना है कि यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। सभी प्राचार्य और प्रधान पाठकों को अनिवार्य रूप से इसका पालन करना होगा। इसके लिए सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है।

कुत्तों के बाद अब सांप-और बिच्छू भगाएंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षक, DEO ने जारी किया आदेश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH