छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी, निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

सरगुजा , 10/12/2025 1:30:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी, निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

अंबिकापुर 10 दिसम्बर 2025 - लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच और उपचार के बाद अब उनकी स्थिति पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात घर में ही विधायक प्रबोध मिंज को पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। सुबह तक दर्द बढ़ने पर उनके परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को घर बुलाया। प्रारंभिक जांच और डॉक्टरों की सलाह के बाद विधायक को अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उनका पूर्ण परीक्षण किया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने विधायक का ईसीजी और अन्य जरूरी टेस्ट किए। परीक्षण के परिणामों में यह पाया गया कि विधायक के पेट दर्द का कारण गैस्ट्रिक और एसिडिटी संबंधित था। कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। डॉक्टरों ने आवश्यक दवाइयां और कुछ स्वास्थ्य संबंधी हिदायतें दी, जिसके बाद विधायक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विधायक प्रबोध मिंज ने अस्पताल से बाहर आते समय कहा कि ठंड के कारण रात में पेट में दर्द अधिक महसूस हुआ। सुबह तक यह दर्द बढ़ गया, जिससे तुरंत चिकित्सा सहायता ली गई। उन्होंने कहा कि परीक्षण और ईसीजी में सब कुछ सामान्य पाया गया और चिकित्सक द्वारा उचित दवा और सलाह दी गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH