जांजगीर चाम्पा - कुख्यात गौ तस्कर रमेश यादव होगा जिला बदर, कलेक्टर को भेजा गया प्रतिवेदन

जांजगीर चाम्पा , 09/12/2025 10:56:53 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कुख्यात गौ तस्कर रमेश यादव होगा जिला बदर, कलेक्टर को भेजा गया प्रतिवेदन

जांजगीर चाम्पा 09 दिसम्बर 2025 - पुलिस ने गौवंश तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को भेजा है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

निगरानी बदमाश रमेश यादव पिता बुडगा यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण, के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें चोरी, गौवंश तस्करी, जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उसके विरुद्ध 02 प्रकरण में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि रमेश यादव वर्ष 2017 से जांजगीर-चाम्पा और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा वह लगातार अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त पाया गया है। बार-बार कार्रवाई के बावजूद भी आरोपी अपनी प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं लाया।

इस कारण, पुलिस ने आदतन निगरानी बदमाश के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 और 5 के तहत जिला बदर की सख्त कार्रवाई करने का प्रस्ताव तैयार किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH