सक्ती जिले का छात्र बिलासपुर में हुआ सड़क हादसे का शिकार, मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर , 09/12/2025 10:35:47 AM
Anil Tamboli
सक्ती जिले का छात्र बिलासपुर में हुआ सड़क हादसे का शिकार, मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर 09 दिसम्बर 2025 - खाना खाने ढाबा जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे कार सवार दो छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोनी थाना क्षेत्र की है. कोनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम खरकेना के रहने वाले आर्यन रत्नाकर के मुताबिक वह एलएलबी का छात्र है. उनका बड़ा भाई ईशु रत्नाकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. दोनों यहां बिलासपुर में साथ रहकर पढ़ाई करते थे. ईशु अपने दोस्त बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी भास्कर राजपूत, अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य के साथ खाना खाने के लिए रतनपुर रोड की तरफ जा रहे थे।

कार को ईशु रत्नाकर चला रहा था और भास्कर राजपूत उसके बाजू वाली सीट पर बैठा था. बाकी दोस्त पीछे बैठे थे. उनकी कार कोनी थाना पार कर आगे बढ़ी इस दौरान उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी. कुछ दूर आगे जाकर सेंदरी से पहले अचानक अनियंत्रित हो गई, और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई. रफ्तार इतनी तेज थी, कि कार तीन बार गुलाटी मारते हुए सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।

हादसे में कार चला रहे ईशु रत्नाकर और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH