छत्तीसगढ़ - नहर के पास युवती की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

दुर्ग , 08/12/2025 12:42:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नहर के पास युवती की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

दुर्ग 08 दिसंबर 2025 - दुर्ग जिले में आज सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास झाड़ियों में जली हुई लाश देखने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे घटना को हत्या और साक्ष्य छिपाने से जोड़कर तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात उतई थाना क्षेत्र के पुरई का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लोग रोज की तरह आज सुबह के वक्त मार्निंग वाॅक पर निकले थे। करगाडीह रोड पर नहर के पास ही झाड़ियों में लोगों ने एक अधजली लाश देखी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उतई थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चूकि लाश बुरी तरह से जल चुकी थी, ऐसे में मृतिका की पहचान नही हो सकी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले हत्या की गई होगी। उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने सूनसान जगह पर शव को लाकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले रही है। पुलिस को उम्मींद है कि जांच में जल्द ही इस अंधे कत्ल की कड़ियों को जोड़कर हत्यारे तक पुलिस पहुंच जायेगी और इस वारदात का खुलासा किया जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, अब साल में 09 बार नही बल्कि इतने बार मिलेंगे सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, अब साल में 09 बार नही बल्कि इतने बार मिलेंगे सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH