छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष को मारने जेल से दी गई थी सुपारी, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों को दिख गया..

बालोद , 08-12-2025 3:47:45 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिलाध्यक्ष को मारने जेल से दी गई थी सुपारी, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों को दिख गया..

बालोद 08 दिसम्बर 2025 - हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष के कार जलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, सुपारी लेकर जिला अध्यक्ष पर हमले की साजिश थी, लेकिन घर पर कैमरा लगा होने की वजह से आरोपी कार पर आग लगाकर ही निकल गए. पुलिस ने मामले की जांच के बाद 5 आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही सुपारी देने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दे कि 01 दिसंबर 2025 को बुढ़ापारा वार्ड निवासी देवेन्द्र साहू के घर के समीप रखे कार को अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी थी. मामले में देवेन्द्र साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की जांच के दौरान संदेही अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे, मोहम्मद फैजान से पूछताछ की गई. पता चला कि बालोद जेल में निरूध्द रहने के दौरान मोहम्मद फैजान की अश्वनी डडसेना से मुलाकात हुई. अश्वनी डडसेना ने ग्राम पाररास निवासी देवेन्द्र साहू से जमीन विवाद का जिक्र करते हुए उसे जान से मारने पर पैसा देने की बात कही थी।

जेल से रिहा होने के बाद फैजान फोन पर चर्चा में अश्वनी डडसेना ने कहा कि देवेन्द्र साहू के हड्डी टूटते तक मारना है, और उसका वीडियो मुझे दिखाना, तब रिकु उर्फ श्यामु यादव उसकी पत्नी से पैसा लेकर देगा. साथ में जमीन खरीद कर देने की बात कहते हुए रिंकू यादव का फोन नंबर दिया।

फैजान ने योजना में अपने दल्ली राजहरा के अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू को शामिल किया. इसके बाद रिंकू यादव ने फैजान को 7,000 रूपए एडवांस दिया, वहीं अश्वनी डडसेना के लिए खाने-पीने के सामान लाने वाले अभिषेक चौरे ने आरोपियों को देवेन्द्र साहू का घर व ऑफिस दिखाया था. आरोपियों ने देवेन्द्र साहू के घर जाकर आवाज देकर उन्हे घर से बाहर गेट पर बुलाया और बात किया. आरोपियों ने घर में CCTV कैमरे को लगा देखकर मारने की हिम्मत नहीं किए और वापस चले गए।

इस बात की जानकारी फैजान के देने पर अश्वनी ने गाड़ी में आग लगाने की बात कहने पर उसरकी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। मामले का इस तरह से खुलासा होने पर आरोपियों द्वारा संगठित अपराध घटित करने से प्रकरण में धारा 111, 62(1) जोड़कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों में अनिकेत मेश्राम पिता सुनील मेश्राम (19 वर्ष), सूरज रंगारी पति दिलीप रंगारी (19 वर्ष), दानेश्वर साहू पिता स्व. तरूण कुमार साहू (22 वर्ष), मोहम्मद फैजान पिता स्व. अब्दुल रहीम (21 वर्ष) और अभिषेक चौरे पिता अशोक चौरे (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH