फर्जी कॉल सेन्टर का भंडाफोड़ , 54 आरोपी गिरफ्तार , कॉल सेन्टर से की जाती थी ठगी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फर्जी कॉल सेन्टर का भंडाफोड़ , 54 आरोपी गिरफ्तार , कॉल सेन्टर से की जाती थी ठगी ,,
नई दिल्ली 16 दिसम्बर 2020 - दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने राजधानी से संचालित किए जा रहे एक बड़े ठग गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक ये गैंग नकली कॉल सेंटर बनाकर विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बना रहा था. इस गिरोह के लोग खुद को जांच एजेंसियों के अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनसे बिटकॉइन या गिफ्ट कार्ड के जरिए पैसे मंगवाते थे।

इस गैंग का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मोती नगर इलाके में एक कॉल सेंटर पर छापेमारी की. जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो वहां पर 54 लोग मौजूद थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वहां से 89 लैपटॉप भी कब्जे में लिए हैं. वहां से बरामद हार्ड डिस्क भी पुलिस ने सील कर दिए हैं. ताकि उनकी जांच से इस गैंग का पूरा बहीखाता सामने आ सके।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के मुताबिक यह लोग खुद को जांच एजेंसियों के अधिकारी बताकर लोगों से बात करते थे और उन्हें किसी भी लीगल केस में फंसाने की धमकी देते थे. वे लोगों से कहते कि आपका सोशल सुरक्षा नंबर आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है. इतना ही नहीं ये शातिर उन लोगों को डराने के लिए कहते थे कि उनके साथियों के बैंक अकाउंट्स से भी उनके लिंक मिले हैं. इस वजह से उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है।

अगर कोई विदेशी नागरिक इनकी बातों में फंस जाता और डर जाता था तो फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का धंधा. ये अपने शिकार को डरा धमकाकर या तो उनसे गिफ्ट कार्ड ले लेते थे या फिर बिटकॉइन मांगते थे. जांच पड़ताल में पता चला कि इस गिरोह ने अब तक 4000 विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाया है और उनसे करीब 80 से 90 लाख की ठगी की है. लेकिन दिल्ली पुलिस के साइबर सेल का कहना है कि फेक कॉल सेंटर से जब्त किए गए तमाम दस्तावेजों और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन लोगों ने सही-सही कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH