जमीन विवाद में खूनी खेल , तीन लोगों की नृशंस हत्या , गाँव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जमीन विवाद में खूनी खेल , तीन लोगों की नृशंस हत्या , गाँव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील ,,
करनाल 16 दिसम्बर 2020 - हरियाणा के  करनाल के गांव गगसीना में जमीनी विवाद में सुबह ही खूनी संघर्ष हो गया और जमकर गोलियां व तेजधार हथियार चले, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा 6 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को घरौंडा सीएचसी ले जाया गया।

घटना के बाद गांव व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं ग्रामीण दहशत में है तो माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस लगातार दे रही दबिश। आरोपितों के घर भी छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसे लेकर ग्रामीणों और खासकर महिलाओं में बेहद रोष है। महिलाओं का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक सड़क पर शव रख कर रोष जताएंगे। 55 वर्षीय दिलबाग सिंह, 45 वर्षीय बलराज, व 25 वर्षीय प्रवीन की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि  दो पक्षों में तीन एकड़ जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चला हुआ था। इसी के चलते कोर्ट में भी मामला चला हुआ था। दोनों पक्ष जमीन की निशानदेही को लेकर कई दिनों से तनातनी में थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे इसी तनाव के चलते ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर तेजधार हथियार चले। इसी बीच गोलियां भी चली, जोगिंद्र, जितेंद्र, हरदीप, सोनू, मीनू, रूप चंद, दयानंद व सुरेंद्र सहित कई अन्य घायल है। घायलों को सीएचसी घरौंडा ले जाया गया।

सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे तो पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए है। कई आरोपित फरार है तो कई को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

सोर्स - जागरण

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH