छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

बिलासपुर , 30/11/2025 11:03:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

बिलासपुर 30 नवम्बर 2025 -  बिलासपुर जिले के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे और राइस मिल संचालक ज्ञानदीप पांडे पर एक युवती ने छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता अपने परिजनों के साथ तखतपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, काम बंद होने के बाद ज्ञानदीप पांडे कई बार युवती के घर पहुंचा और उससे जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा मना करने के बावजूद आरोपी लगातार घर आकर धमकाने लगा। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपी अपने साथियों को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को धमकियां देकर डराने-धमकाने की कोशिश की।

परिजनों ने बताया कि आरोपी की दबंगई और लगातार धमकियों की वजह से घर का माहौल दहशत से भर गया था। भयभीत होकर आखिरकार पीड़िता और उसके परिजन तखतपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राइस मिल संचालक ज्ञानदीप पांडे पर छेड़छाड़, डराने-धमकाने, दबाव बनाने और महिला की गरिमा भंग करने संबंधी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

FIR की जानकारी मिलते ही आरोपी ज्ञानदीप पांडे घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता और परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH