छत्तीसगढ़ - रेप के मामले में NSUI नेता को 10 साल की सजा,  कॉलेज की छात्रा के साथ किया था हैवानियत

कांकेर , 29/11/2025 7:53:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप के मामले में NSUI नेता को 10 साल की सजा,  कॉलेज की छात्रा के साथ किया था हैवानियत

कांकेर 29 नवंबर 2025 - कांकेर जिले में कालेज की छात्रा के साथ हैवानियत करने वाले NSUI नेता को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने कालेज छात्रा को कार में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर रेप किया था। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर कार से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है।

दरअसल मामला 16 नवंबर 2022 का है। कालेज में पढ़ने वाली 22 साल की छात्रा को छात्र नेता रूहाब मेमन के धोखे छात्रा को मिलने के लिए घड़ी चौक के पास बुलाया था। छात्रा के पहुंचने पर आरोपी रूहाब मेमन ने युवती को अपनी कार में बैठा लिया और उसे केशकाल ले गया। केशकाल से लौटते वक्त रूहाब मेमन ने छात्रा को कांकेर के सिंगारभाट जंगल ले गया। जहां आरोपी ने छात्रा को कार में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इस दौरान पीड़िता डरकर घर छोड़ने की मिन्नतें करती रही, लेकिन आरोपी ने उसके साथ हैवानियत करते हुए दांतों से काटा, जिससे छात्रा जख्मी हो गई थी।

NSUI नेता की इस हैवानियत भरी घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप और मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी दिये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद अभियोग पत्र प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कांकेर विभा पांडे के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत करने पर सभी तथ्य साबित हो गए। कोर्ट में 22 गवाहों की गवाही कराई गई। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने छात्रा से रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को 10 साल की कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1500 रुपए जुर्माना लगाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH