कांग्रेस विधायक पर लगा रेप और गर्भपात कराने का आरोप, FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

देश , 28/11/2025 8:08:30 PM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक पर लगा रेप और गर्भपात कराने का आरोप, FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

नई दिल्ली 28 नवम्बर 2025 - केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी से निलंबित हो चुके विधायक ममकूटाथिल के खिलाफ पुलिस ने महिला का यौन उत्पीड़न करने और गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि, पीड़ित महिला ने गुरुवार को इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की थी और उन्हें शिकायत सौंपी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और देर रात तक इस मामले में पुलिस प्रक्रिया चलती रही। इसके बाद पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया गया है। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न करने, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट करने, अवैध रूप से घर में घुसने और आपराधिक धमकी से संबंधित केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने विधायक ममकूटाथिल के मित्र जॉबी जोसेफ को भी इस केस में आरोपी बनाया है। आरोप है कि जोसेफ ने ही पीड़ित महिला को गर्भपात के लिए दवा दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि केस को नेमोम पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है। अपराध इसी थाने के क्षेत्र में हुआ था। इस पूरे मामले की जांच तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त की देखरेख में एक टीम द्वारा किया जाएगा। 

जानकारी सामने आई है कि पीड़िता महिला द्वारा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से संपर्क करने के बाद विधायक राहुल ममकूटाथिल कथित तौर पर कहीं छिप गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक गुरुवार की शाम तक स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे, इसके बाद उन्हें नहीं देखा गया।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH