छत्तीसगढ़ - तीन दिन से लापता रिजवान खान की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

बिलासपुर , 27/11/2025 8:31:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन दिन से लापता रिजवान खान की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने जताई यह आशंका

बिलासपुर 27 नवम्बर 2025 - तारबाहर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डीपूपारा तालाब में एक युवक का शव तैरते हुए दिखाई दिया। तालाब पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को बाहर निकलवाया गया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान रिजवान खान (44) पिता मोहम्मद शमी खान, निवासी तारबाहर बस्ती, के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि रिजवान 24 नवंबर से घर से लापता था। अचानक गायब हो जाने के बाद उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो तारबाहर थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस की प्राथमिक जांच में रिजवान की मौत हादसा माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के घाव, चोट या संदिग्ध निशान नहीं मिले हैं। न ही किसी मारपीट या संघर्ष के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि युवक किसी कारणवश तालाब में चला गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH