छत्तीसगढ़ - सरपंच बनाने के लिए SDM के रीडर ने मांगी 10 लाख की रिश्वत, ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बिलासपुर , 26/11/2025 1:03:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरपंच बनाने के लिए SDM के रीडर ने मांगी 10 लाख की रिश्वत, ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बिलासपुर 26 नवम्बर 2025 - SDM कार्यालय में पदस्थ रीडर द्वारा ग्राम पंचायत भिलमी के सरपंच पद के पराजित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पराजित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए बताया कि रीडर नरेंद्र कुमार कौशिक ने पुनर्गणना में जीत की गारंटी देकर यह राशि मांगी है।

पराजित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे द्वारा दिए गए वायरल ऑडियो में रीडर नरेंद्र कुमार कौशिक कहते सुने जा रहे हैं कि “यह लाख दो लाख का काम नहीं है, भाई… कम से कम 10 लाख रुपये लगेंगे। पुनर्गणना में सब साहब लोग काम करते हैं, छोटा-मोटा काम नहीं है।” इस पर पीड़ित कहता है कि “सर उतना करेंगे तो गारंटी के साथ करेगा पूरा?” रीडर जवाब देता है कि “बिल्कुल करेगा… 10 लाख दोगे तो जरूर करेगा।”

जानकारी के मुताबिक सरपंच चुनाव के परिणाम आने के बाद वासुदेव बिजोरे ने पुनर्गणना के लिए आवेदन दिया था। इसी दौरान SDM कार्यालय के रीडर नरेंद्र कुमार कौशिक ने उनसे संपर्क किया। वासुदेव का आरोप है कि रीडर ने सीधे तौर पर उनसे 10 लाख रुपये की मांग की और यह दावा किया कि इतनी राशि देने पर वह पुनर्गणना प्रक्रिया को इस तरह प्रभावित करेंगे कि उनकी जीत सुनिश्चित होगी।

पीड़ित प्रत्याशी वासुदेव बिजोरे ने इस रिश्वत मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने वह ऑडियो रिकार्डिंग भी प्रस्तुत की है, जिसमें रीडर द्वारा 10 लाख रुपये की मांग स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है। घटना उजागर होने के बाद SDM कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH