छत्तीसगढ़ - काला जादू का डर दिखा कर सब इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगी, कथित तांत्रिक सहित 03 लोग गिरफ्तार

बालोद , 25/11/2025 8:21:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - काला जादू का डर दिखा कर सब इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगी, कथित तांत्रिक सहित 03 लोग गिरफ्तार

बालोद 25 नवंबर 2025 - बालोद जिले में सब इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बैगा ने सब इंस्पेक्टर पर काला जादू होने की भय दिखाकर पहले तो उसकी पत्नी को झांसे में लिया। इसके बाद तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर महिला से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी बैगा सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला का है।

जानकारी के मुताबिक बिरनपुर हिंसा में घायल हुए सब इंस्पेक्टर का परिवार गांव में निवास करता है। घटना के बाद से सब इंस्पेक्टर अक्सर बीमार रहते है। जिसे लेकर उसकी पत्नी धनेश्वरी ठाकुर काफी चिंतित थी। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में घर में तीखुर बेचने एक महिला पहुंची थी। उसने बीमार सब इंस्पेक्टर की तबियत तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया। इसके बाद 26 सितंबर को वह महिला एक अन्य महिला और बैगा को साथ लेकर दोबारा घर पहुंची।

सब इंस्पेक्टर की पत्नी धनेश्वरी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ठग महिला ने पहले तो उसके पति पर काला जादू करने की बात कहकर डराया गया। इसके बाद उसने भरोसा दिलाया कि साहब पर हुए तांत्रिक क्रिया का समय रहते पूजा कराने पर सब ठीक हो जायेगा। वहीं ऐसा नही करने पर उनकी बीमारी और बढ़ जाएगी।

डर के माहौल में जब वह पूजा के लिए तैयार हुईं, तो ठगों ने पीढ़ा में नगदी और जेवर रखने को कहा और पूजा पाठ का ढोंग करने के दौरान मौका पाकर सब लेकर फरार हो गए। इसके बाद जब महिला को ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ ,तो उसने थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी।

बालोद SDOP देवांश सिंह राठौर ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज उनकी पतासाजी शुरू की। पुलिस की जांच में गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी निवासी बैगा रवि नेताम, रीना नेताम और पदमा मंडावी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH