बस और कंटेनर में जबरजस्त टक्कर , हादसे में सात लोगो की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या ,,

उत्तर प्रदेश , 16-12-2020 5:16:34 PM
Anil Tamboli
बस और कंटेनर में जबरजस्त टक्कर , हादसे में सात लोगो की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या ,,
संभल 16 दिसम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से एक रोडवेज बस तेज रफ्तार कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में एक दर्जन यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस अब तक 07 मृतकों के शव निकाल चुकी है। बताया गया कि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर के मुताबिक, संभल के धनारी थाना इलाके के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। 

रोडवेज की बस दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गई। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। हादसे के बाद शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद बस से मृतकों और घायलों को निकालने का काम शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी चक्रेश मिश्र समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अब तक बस से 07 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि, मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा हो सकती है। वहीं 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। बस से घायलों और मृत लोगों के शवों को बाहर निकालने का काम जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH