समुद्र में एक बार फिर उठा चक्रवाती तूफान, इन राज्यो में मचाएगी तबाही, अलर्ट जारी

देश , 23-11-2025 10:30:44 PM
Anil Tamboli
समुद्र में एक बार फिर उठा चक्रवाती तूफान, इन राज्यो में मचाएगी तबाही, अलर्ट जारी

भुवनेश्वर 23 नवम्बर 2025 - बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से में बन रहा मौसम तंत्र अब स्पष्ट रूप से एक लो-प्रेशर एरिया में विकसित हो चुका है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह सिस्टम सोमवार तक और अधिक मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल सकता है. दो दिनों के भीतर इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी व दक्षिण अंडमान सागर के पास पहुंचते ही साइक्लोन में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसका सटीक मार्ग और लैंडफॉल का समय अभी स्पष्ट नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप पटनायक ने बताया कि मलक्का स्ट्रेट और दक्षिण-पूर्व खाड़ी के हालात इस सिस्टम के मजबूत होने के लिए अनुकूल हैं. मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) फेज़ को पार करने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर से आ रही तेज हवाएं, समुद्र की अनुकूल सतही परिस्थितियां और ठंडी हवाओं की अनुपस्थिति सिस्टम को और अधिक मजबूत बना रही हैं।

संदीप पटनायक के अनुसार, यह सिस्टम 21 नवंबर से 2 या 3 दिसंबर तक सक्रिय रह सकता है, जबकि 26 से 30 नवंबर का समय इसकी तीव्रता को लेकर सबसे महत्वपूर्ण हो सकता है. इस अवधि में संभावित साइक्लोन बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर आंध्र प्रदेश व ओडिशा तट के करीब और अधिक ताकतवर हो सकता है।

25 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में हवा की गति बढ़ने लगेगी—

प्रारंभिक स्पीड: 50–60 किमी/घंटा
26 नवंबर: 60–70 किमी/घंटा, झोंके 80 किमी/घंटा तक
27 नवंबर सुबह: हवा की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना
IMD ने अभी तक संभावित तूफान के ट्रैक या लैंडफॉल को लेकर कोई आधिकारिक एडवाइजरी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सिस्टम का शुरुआती प्रभाव तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. हालांकि, यदि अंडमान सागर के ऊपर मौजूद दो सर्कुलेशन आपस में मिलते हैं, तो ओडिशा पर भी इसका असर पड़ सकता है।

राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि यह सिस्टम अभी मेनलैंड से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर है, लेकिन सरकार पूरी तरह सतर्क है. सभी विभागों को किसी भी संभावित बदलाव, विशेषकर सिस्टम के ओडिशा तट की ओर शिफ्ट होने की स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र और राज्य एजेंसियां मिलकर हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH