सक्ती शहर के नजदीक पँहुचा 07 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर

सक्ती , 19/11/2025 9:49:37 PM
Anil Tamboli
सक्ती शहर के नजदीक पँहुचा 07 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर

सक्ती 19 नवम्बर 2025 - सक्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत रैनखोल के कक्ष क्रमांक PF-35 के समीपस्थ ग्राम एवं वनक्षेत्र में 15 नवंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे अचानक 7 हाथियों का दल घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने रात्रि में ही गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया।

मौके पर पंहुचे वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि ग्राम सलिहाभाठा के निकट वनक्षेत्र में लगभग 07 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसके बाद क्षेत्र में कंट्रोल मूवमेंट शुरू करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए मुनादी कराई गई। 

हाथियों के दल द्वारा बसाहट के करीब पहुंचने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम बीते तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में डटी हुई है। हाथियों के मूवमेंट की सूचनाएँ दक्षिणपूर्व वनमंडल के अधिकारियों को भेजी जा रही हैं।

हाथियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए गूंजी रैनखोल, सलिहाभाठा, बासीनपाठ , खर्रीपारा, जोबा बरपाली, घुईचुवां, नवागांव, जामचुवां के ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है कि हाथियों के दल को न छेड़ें, खेतों की ओर जाते समय सतर्क रहें, रात्रि में अनावश्यक बाहर न निकलें और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। 

वन विभाग ने स्पष्ट कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी अत्यंत आवश्यक है। हाथियों का दल किसी भी समय दिशा बदल सकता है, इसलिए ग्रामीणों से अपील है कि वे विभाग के निर्देशों का पालन करें। विभाग ने यह आश्वासन भी दिया है कि क्षेत्र में हाथी मानव द्वंद की स्थिति न बने, इसके लिए हर स्तर पर ठोस कार्यवाही जारी है। वन विभाग की सतर्कता और ग्रामीणों की जागरूकता से अब तक संभावित खतरा टलता दिखाई दे रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH