अजनबी फ़िल्म की कहानी सच हो जाती अगर बीबी राजी हो जाती , पति का था वाईफ स्वैपिंग का नापाक इरादा लेकिन ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अजनबी फ़िल्म की कहानी सच हो जाती अगर बीबी राजी हो जाती , पति का था वाईफ स्वैपिंग का नापाक इरादा लेकिन ,,
अहमदाबाद 15 दिसम्बर 2020 - गुजरात के अहमदाबाद शहर में वाइफ स्वैपिंग यानी पत्नियों की अदला-बदली का चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने पहले इनकार किया, लेकिन पति नहीं माना तो वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला अहमदाबाद के पॉश इलाके एसडी हाईवे रोड का है। यहां एक बंगले में रहने वाली महिला अहमदाबाद के महिला पश्चिम पुलिस थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उनका आठ साल का बेटा भी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति महिला पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहा है। वह अपने एक दोस्त के साथ अपनी पत्नी के संबंध बनवाना चाहता है। 

महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे अपने पति के अफेयर के बारे में पता लगा। वह अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ रिलेशन में है। महिला ने इस बात पर नाराजगी जताई तो घर में विवाद होने लगा। महिला का कहना है कि परिवार की मान-मर्यादा के चलते वह खामोश रही। 

महिला का कहना है कि कुछ समय बाद उसका पति उस पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बनाने लगा। पति ने वाइफ स्वैपिंग की बात इसलिए की, जिससे उसके दूसरी महिला के साथ संबंध बने रहें। पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया, लेकिन पति उस पर लगातार दबाव बनाता रहा। 

बताया जा रहा है कि परेशान होकर महिला अपने बेटे के साथ मायके चली गई। इसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने फोन करके महिला को वाइफ स्वैपिंग के लिए मनाने की कोशिश की तो पीड़िता भड़क गई और पुलिस के पास पहुंच गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH