आज का राशिफल, दिनांक 16 नवम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
रायपुर 16 नवम्बर 2025 - 16 नवंबर का दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 16 नवंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।
मेष राशि - आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस को लेकर कोई अच्छी डील आपको मिल सकती हैं। किसी जोखिम भरे काम में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है, लेकिन किसी दूर रहने पर परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आप कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। संतान को आप कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है।
मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे और आप उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी और आपका कोई काम यदि पेंडिंग पड़ा हुआ था, उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
सिंह राशि - आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। धर्म-कर्म के कार्यो में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपको अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खर्चा करेंगे। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सावधान रहना होगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप नए मकान आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
तुला राशि - आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलेंगे, जिससे आप किसी सेविंग को करने में भी सफल रहेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।
वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको कुछ और खर्चे पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको किसी निवेश को बहुत ही सोच समझकर करना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कहीं बाहर जाने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
धनु राशि - आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप अपने माता-पिता से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
मकर राशि - आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढे़गी। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर कुछ फेरबदल कर सकते हैं।
कुंभ राशि - आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। रोजगार के भी नए अवसर प्राप्त होंगे और आपको अपनी सेहत को लेकर एतियात बरतनी होगी। किसी से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अपने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मीन राशि - आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी से पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर परिवार के कामो में कोई बदलाव न करें।


















