छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों को बैंक खाता किराए पर देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 16-11-2025 12:35:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों को बैंक खाता किराए पर देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

खैरागढ़ 16 नवम्बर 2025 - खैरागढ़ जिले की साइबर क्राइम शाखा ने ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, खैरागढ़ शाखा में मौजूद तीन खातों में ₹8,65,16,376 के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि यज्ञदत्त यादव (29), भोज राम वर्मा (29) और नारद रजक (28) नाम के युवक अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इसके बदले में उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया और पूछताछ में उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। साइबर क्राइम शाखा अब पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुँचने और यह पता लगाने में जुटी है कि कितने लोग इस गिरोह से जुड़े हुए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH