छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर लाश को किया दफ्न, 03 महीने बाद ऐसे खुला राज

सरगुजा , 12/11/2025 12:35:11 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर लाश को किया दफ्न, 03 महीने बाद ऐसे खुला राज

अंबिकापुर 12 नवम्बर 2025 - सरगुजा जिले में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर शव को चिरगा नाले के पास दफन कर दिया। यह वारदात तीन महीने पहले हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने नाबालिग का शव बरामद किया, जो कंकाल में तब्दील हो चुका था। पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने पढ़ाई के लिए अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। 3 अगस्त को वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांचते हुए नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने और शव को नाले में दफनाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चिरंगा नाले के पास जाकर शव बरामद किया। मौके से किशोरी के कपड़े और कंकाल भी बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक किशोरी ने किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी और उसका परिचय लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम ससौली निवासी नाबालिग लड़के से हुआ। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत चलती रहती थी और प्रेमी का उसकी किराए के कमरे में आना-जाना था। घटना के दिन किशोरी ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया।

प्रेमी ने कहा कि अभी दोनों नाबालिग हैं, जिससे बात टल गई। इसके बाद किशोर ने उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया। दोनों बतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट पहुंचे। वापसी के दौरान किशोर ने नाबालिग प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चिरंगा जंगल में नाले के पास दफन कर दिया। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH