छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमिसन लेकर लड़कियों से कराया जा रहा था धंधा

सरगुजा , 12/11/2025 12:23:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमिसन लेकर लड़कियों से कराया जा रहा था धंधा

अंबिकापुर 12 नवम्बर 2025 - अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में देह व्यापार के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ आरोप है कि वह बाहर से लड़कियां बुलाकर उनका सौदा करती थी और कमीशन लेती थी। मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास रहने वाली यह महिला लंबे समय से देह व्यापार में संलिप्त थी। वह बाहर से लड़कियों को बुलाती और अपने घर में ग्राहकों के लिए कमरा उपलब्ध कराकर उनसे कमीशन लेती थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग घर में आने लगे थे, जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हो गए। 

सूचना मिलने पर अंबिकापुर के सीएसपी राहुल बंसल की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा, जिस पर महिला ने लड़कियों का सौदा किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह लड़कियों को बाहर से बुलाकर देह व्यापार कराती थी। पुलिस ने महिला के पास से दो हजार रुपए नकद, एक डायरी और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है।

महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया गया। चार लड़कियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा और उन्हें कड़ी हिदायत दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH