पटना से अम्बिकापुर आ रही राजहंस बस में लगी भीषण आग , बस जल कर खाक , चालक हुआ फरार , आगजनी में जल कर ,,

बिहार , 15-12-2020 2:06:40 PM
Anil Tamboli
पटना से अम्बिकापुर आ रही राजहंस बस में लगी भीषण आग , बस जल कर खाक , चालक हुआ फरार , आगजनी में जल कर ,,
अरवल 15 दिसम्बर 2020 -  बिहार के अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ के समीप एनएच 139 पर पटना से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) जा रही बस में सोमवार की रात करीब 10 बजे आग लग गई। यात्रियों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है, पर उनके सारे सामान जल गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को रवाना कर दिया गया। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

राजहंस नाम की यह बस पटना से छत्तीसगढ़ जा रही थी। अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ के निकट इसके इंजन में अचानक आग लग गई और देखते-देखते पूरी बस को चपेट में ले लिया। सभी यात्री और चालक समय रहते बस से निकल गए। 

बस में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह जल चुकी थी। अचानक धुआ निकलते देख चालक ने बस रोक दी। तब तक आग फैलने लगी थी। यात्रियों में अफरातफरी मच गई और सबने बस से कूद कर जान बचाई। लेकिन सामान नहीं बचा सके। 

आग के कारण का पता नहीं चल सका है, पर शॉट सíकट की आशका जताई जा रही है। बस चालक फरार हो चुका है। कलेर के प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि बस पूरी तरह जल गई है। सभी यात्री सही-सलामत हैं। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है। घटना की जाच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH