छत्तीसगढ़ - लल्ला सहित 06 आदतन बदमाश 03 महीने के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर , 11/11/2025 8:17:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लल्ला सहित 06 आदतन बदमाश 03 महीने के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर 11 नवम्बर 2025 - रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर 6 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। ये सभी अपराधी हत्या, लूट, अवैध शराब बिक्री, गांजा कारोबार, जुआ-सट्टा और मारपीट जैसे संगीन अपराधों में लिप्त थे।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत कार्रवाई करते हुए आदेश पारित किया है कि सभी 6 बदमाश आदेश की तिथि से 7 दिनों के भीतर यानी 16 नवंबर 2025 तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार की सीमाओं से बाहर चले जाएं और तीन माह तक (9 फरवरी 2026 तक) बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के इन जिलों में प्रवेश न करें।

जिला बदर किए गए बदमाशों की सूची और आरोप

01. लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी (24 वर्ष), निवासी सदर रोड नवापारा थाना गोबरनवापारा, रायपुर: इस बदमाश के खिलाफ हत्या, मारपीट, गुण्डागर्दी, अवैध शराब और गांजा बेचने, जुआ-सट्टा खिलाने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

02. संदीप जगने (23 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र इस पर हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में यह अपराधी कई बार थाने में हाजिरी देने से भी बचता रहा है।

03. पितेश्वर साहू (28 वर्ष), निवासी चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर: इसके खिलाफ अवैध शराब बिक्री, नशीली दवाइयों की बिक्री, लूट और मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। यह इलाके में अवैध गतिविधियों का संचालन करने के लिए बदनाम रहा है।

04. गिरधारी पटेल (32 वर्ष), निवासी आजाद चौक, थाना आरंग इस आरोपी पर गाली-गलौज, चाकूबाजी, डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी जैसे कई केस दर्ज हैं। स्थानीय लोगों में इसका नाम भय का पर्याय बन चुका था।

05. नान्हू तांडी उर्फ अन्ना तांडी (47 वर्ष), निवासी मोतीलाल नगर कोटा, थाना सरस्वती नगर यह बदमाश लंबे समय से हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, चोरी, सेंधमारी, छेड़छाड़, अवैध शराब बिक्री और हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह अपराधी बार-बार जेल और थाने के चक्कर काट चुका है। 

06. खीरधर तांडी (26 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, सड्डू, थाना विधानसभा इस बदमाश के खिलाफ भी मारपीट, चाकूबाजी, अवैध शराब परिवहन और हथियार रखने जैसे कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH