छत्तीसगढ़ में ब्याह रचाने वाला NRI दूल्हा निकला 420 , बैलगाड़ी में बारात ला कर बटोरी थी खूब सुर्खी , अब खायेगा जेल की हवा ,,

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ब्याह रचाने वाला NRI दूल्हा निकला 420 , बैलगाड़ी में बारात ला कर बटोरी थी खूब सुर्खी , अब खायेगा जेल की हवा ,,
राजनांदगांव 15 दिसम्बर 2020 - बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दूल्हा की खुब प्रशंसा हुई, लेकिन महज 3 दिनों बाद ही इस दूल्हा के पहले से ही शादीशुदा होने और उसके दो बच्चे होने की जानकारी वधु पक्ष को मिली। 

इसके बाद NRI दूल्हे का मामला थाने तक पहुंच गया और दुल्हन की तरफ से दूल्हे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

राजनांदगांव जिले के जंगलपुर गांव से महज 05 किलोमीटर दूर अर्जुनी गांव से अमेरिका में कार्यरत युवक ने छत्तीसगढ़ी परम्परानुसार 11 बैलगाड़ियों में बारात लाकर ऐतिहासिक शादी रचाई थी, जिसकी चर्चा भी दूर तक हुई। 

शादी तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन शादी के महज दो दिनों बाद ही वधु पक्ष को शैलेन्द्र के पहले से ही अमेरिका में शादीशुदा होने और उसके दो बच्चे होने का पता चला। इसके बाद शादी तोड़ने दुल्हन के परिजन दूल्हे के घर पहुंच गए।  

ओनिशा साहू ने बताया कि शैलेन्द्र ने अमेरिका में भी ग्रीन कार्ड के चक्कर में वहीं की एक युवती से ब्याह रचाया था, जिससे 2 बच्चे हैं। वहीं लगभग 4 साल बाद शैलेन्द्र अमेरिका से अपने घर पहुंचा और समाज की ही युवती से अपनी पहली शादी की बात छुपाते हुए धोखे से शादी रचा ली। 

इस मामले में वधु पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने वर पक्ष के लोगों से पूछताछ की और दूल्हा शैलेन्द्र को हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है जिसपर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

युवती अब ये सब जानने के बाद दूल्हे के साथ नही रहना चाहती है, देर रात ही उसने अपने पिता और रिस्तेदारो के साथ थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दूल्हे के घर मे लड़के के दस्तावेज भी खंगाले गए, जिसमें लड़के की अमेरिकन पत्नी का नाम भी सामने आया है। अब इस पूरे मामले में पीड़ित वधु पक्ष न्याय के लिए कानून की शरण में पहुंचा है।
छत्तीसगढ़ में ब्याह रचाने वाला NRI दूल्हा निकला 420 , बैलगाड़ी में बारात ला कर बटोरी थी खूब सुर्खी , अब खायेगा जेल की हवा ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH