जांजगीर चाम्पा - सरपंच रामकृष्ण कश्यप गिरफ्तार, 14 की मौत के मामले में की गई कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा , 10/11/2025 11:36:55 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सरपंच रामकृष्ण कश्यप गिरफ्तार, 14 की मौत के मामले में की गई कार्यवाही

जांजगीर 10 नवम्बर 2025 - शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम सलखन स्थित गौठान में 14 मवेशियों की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरपंच के खिलाफ BNS की धारा 170, 126, 135 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 अक्टूबर को ग्राम सलखन के गौठान में बड़ी संख्या में मवेशियों के मृत पाए जाने की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ASI रामप्रसाद बघेल मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि ग्राम कचंदा मार्ग पर स्थित गौठान के चारों ओर झटका तार लगाया गया था। गौठान के अंदर बने नवा तालाब के चारों तरफ सात गाय और सात बैल मृत हालत में पाए गए। वहीं, पांच मवेशियों के कंकाल और तीन घायल मवेशी भी मिले, जिनका इलाज कराया गया।

मौके पर पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद मृत मवेशियों और कंकाल के नमूने जांच के लिए भेजे गए। पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद थाना शिवरीनारायण में पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (1) (क) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सरपंच रामकृष्ण कश्यप (56) निवासी सलखन की लापरवाही और अप्रत्यक्ष जिम्मेदारी सामने आई। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सरपंच को न्यायालय में पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH