छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाईक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत

धमतरी , 08-11-2025 6:23:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाईक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत

धमतरी 08 नवम्बर 2025 - मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भेण्डरी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति का सिर ट्रैक्टर के पहिए से बुरी तरह कुचल गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अत्यधिक तेज रफ्तार में था और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को खून से लथपथ स्थिति में नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक का शव मर्च्युरी में रखा गया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

मृतक की पहचान मगरलोड निवासी गीतराम साहू के रूप में हुई है। वह नवापारा से मगरलोड अपने घर जा रहा था। वहीं, हादसे में शामिल ट्रैक्टर हसदा-खिसौरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही करेली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और ट्रैक्टर चालक की पहचान व घटना में लापरवाही के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH