नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में टी वी चैनल के दो कर्मचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार , एक फरार ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में टी वी चैनल के दो कर्मचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार , एक फरार ,,
भुवनेश्वर 14 दिसम्बर 2020 - नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार के केस में सोमवार को उड़ीसा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें OTV के दो कर्मचारियों के साथ-साथ , दो सिक्योरिटी गार्ड्स भी शामिल हैं. OTV उड़ीसा का एक रीजनल न्यूज चैनल है।

इन्फोटेक क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने पुलिस में FIR दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसके साथ लॉकडाउन के समय, अप्रैल से मई महीने के बीच लगातार बलात्कार किया गया है. इण्डिया टुडे से बातचीत करते हुए CID क्राइम ब्रांच के अधिकारी सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया 'पीड़ित की मां ने FIR करते हुए चार लोगों को नामजद कराया था, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए ओटीवी के कर्मचारियों के नाम अनिरुद्ध पांडा और कृष्ण चन्द्र बहेरा बताया जा रहा है. हालांकि गिरफ्तार किए गए दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स की पहचान अभी तक क्राइम ब्रांच द्वारा उजागर नहीं की गई है. अनिरुद्ध पांडा को पुरी के गोप क्षेत्र से और कृष्ण चन्द्र बेहरा को कटक के चांदनी चौक से पकड़ा गया है. इसी प्रकार एक सिक्योरिटी गार्ड को जयपुर के कलिंगनगर और एक को भुवनेश्वर शहर से गिरफ्तार किया गया है।

चारों आरोपियों से कटक पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय में पूछताछ की गई है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच द्वारा उन्हें मेडिकल जांच के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया है. जल्द ही उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. हालांकि इस मामले में शामिल पुलिस के एक सिपाही को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. ओडिशा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (OSPCR) ने इस मामले में ओटीवी चैनल के एमडी को समन किया है, जिसके बाबत एमडी जगि मंगत पंडा आज आयोग के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH