छत्तीसगढ़ - धारदार हथियार से युवक की हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल

धमतरी , 03-11-2025 12:15:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धारदार हथियार से युवक की हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल

धमतरी 03 नवम्बर 2025 - नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में एक 34 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे (34 वर्ष), निवासी ग्राम छिपली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत नगरी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वारों के निशान मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि युवक की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। घटना स्थल पर खून के कई निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या गांव के ही किसी सुनसान इलाके में की गई और फिर शव को वहीं छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। इसमें पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत रंजिश, पुरानी दुश्मनी या आपसी झगड़े जैसी संभावनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH