छत्तीसगढ़ - शादी के 17 साल बाद प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, शर्म से पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

सरगुजा , 01/11/2025 8:51:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी के 17 साल बाद प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, शर्म से पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

अंबिकापुर 01 अक्टूबर 2025 - सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद जहर खा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी पिछले डेढ़ साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी, जिसके चलते घर में कई बार विवाद भी हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, डिगमा गांव निवासी कृष्णा दास (55 वर्ष) की पत्नी अनिता दास (35 वर्ष) 29 अक्टूबर को अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। बताया जाता है कि कृष्णा दास ने अगले दिन पत्नी की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इससे वह मानसिक रूप से टूट गया। 30 अक्टूबर की शाम वह घर लौटा, शराब पीने के बाद उसने जहर सेवन कर लिया।

कृष्णा दास ने अपने बेटे उत्तम दास से कहा, “जीने का मन नहीं कर रहा है, मैंने जहर खा लिया है।” यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वह घर के आंगन में गिरकर बेहोश हो गया। परिजन आनन -फानन में उसे इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि कृष्णा दास की पहली पत्नी सीता दास की करीब 18 साल पहले मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसका एक बेटा उत्तम दास है। पत्नी की मौत के करीब एक साल बाद उसने बलरामपुर निवासी अनिता दास से दूसरी शादी की थी। दोनों की शादी को लगभग 17 साल हो चुके थे और उनकी एक 16 वर्षीय बेटी भी है। परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले अनिता दास का प्रेम संबंध जोड़ा पीपल क्षेत्र में डेयरी में काम करने वाले युवक मोनू से हो गया था।

छत्तीसगढ़ - शादी के 17 साल बाद प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, शर्म से पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH