छत्तीसगढ़ - मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका के साथ करना चाहता था गंदा काम, प्रेमिका के मना करने पर किया यह कांड

सरगुजा , 01/11/2025 10:55:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका के साथ करना चाहता था गंदा काम, प्रेमिका के मना करने पर किया यह कांड

अंबिकापुर 01 नवम्बर 2025 - युवक ने मिलने के बहाने पहले अपनी प्रेमिका को बुलाया फिर उससे शारीरिक संबंध की इच्छा जताई। प्रेमिका जब तैयार नही हुई तब गुस्साए युवक ने बेदम पिटाई कर दुष्कर्म किया फिर प्रेमिका को पुल के नीचे नाले में फेंककर फरार हो गया।

जानकारी अनुसार आरोपी इंदलसाय किंडो गुरुवार को दिन में मिलने का बहाना बनाकर प्रेमिका को बुलाया। उसके बुलावे पर जब प्रेमिका उससे मिलने आई तब वह पूरा दिन उसे बाइक में बैठाकर घुमाता रहा। अंधेरा होने के बाद प्रेमिका को घुमाते हुए ग्राम सुनसान पुल के पास पहुँचा। उसने प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। प्रेमिका द्वारा मना करने से नाराज युवक ने पहले प्रेमिका की पिटाई की उसे डराया धमकाया जब प्रेमिका डर गई तब उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद भी जब युवक का गुस्सा शांत नही हुआ तब उसने प्रेमिका को उठाकर पुलिया के नीचे फेंक कर मौके से फरार हो गया। युवक द्वारा पुलिया के नीचे फेंके जाने के बाद युवती बेहोश हो गई जब होश में आई तब उसने घरवालों को सूचित किया। घरवाले मौके पर पहुँचे और उसे पुलिया से बाहर निकाला और उपचार हेतु हॉस्पिटल लेकर पहुँचे।

उपचार के बाद पीड़ित युवती घरवालों के साथ थाने पहुँची और युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने रात को ही युवक को घर से गिरफ्तार कर थाने लाई । इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 64(1) , 115 (2) 351 (2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH