छत्तीसगढ़ - पुलिसकर्मी के घर पर मिली 14 साल की नाबालिग की लाश, परिजनों ने लगाया यह आरोप

बीजापुर , 01-11-2025 12:31:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिसकर्मी के घर पर मिली 14 साल की नाबालिग की लाश, परिजनों ने लगाया यह आरोप

बीजापुर 01 नवम्बर 2025 - बीजापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी के घर में कक्षा छठवीं की आदिवासी बच्ची की लाश फंदे से लटकती मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और सवालों का माहौल है। परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला जिले के दारापारा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

लगभग 13 दिन पहले (17-18 अक्टूबर) को एक पुलिसकर्मी के घर से 14 वर्षीय नाबालिग चांदनी कुडियम की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका मूल रूप से दुगोली गांव की रहने वाली थी और कक्षा छठवीं की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की कुछ महीने पहले बच्ची को अपने घर पढ़ाने-लिखाने के नाम पर लेकर आया था। उसने परिजनों से कहा था कि वह उसकी देखभाल करेगा और उसे बेहतर शिक्षा देगा। परिवार ने भरोसा करते हुए अपनी बेटी को उसके पास भेज दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद चांदनी की लाश फंदे पर लटकती मिली। 

परिजनों का कहना है कि चांदनी ने शायद घर में कुछ ऐसा देख लिया था, जो पुलिसकर्मी और उसके परिवार के लिए राज़ बन गया। उसी बात को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बच्ची अपने भाई से बार-बार घर लौटने की बात कह रही थी, लेकिन उसे नहीं जाने दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत के बाद पुलिसकर्मी परिवार ने शव को छिपाने की कोशिश की। बताया गया कि बोलेरो वाहन से शव को गोपनीय तरीके से उसके गृहग्राम दुगोली पहुंचाया गया।

इतना ही नहीं, परिजनों और ग्रामीणों को डेढ़ लाख रुपये देकर मामले को दबाने और अंतिम संस्कार जल्दबाजी में करवाने की भी कोशिश की गई थी। इस घटना को हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मृतका के परिवार का आरोप है कि बीजापुर पुलिस अपने ही विभाग के कर्मी को बचाने में लगी हुई है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH