छत्तीसगढ़ - जंगल मे 37 वर्षीय महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 28/10/2025 10:36:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जंगल मे 37 वर्षीय महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर 28 अक्टूबर 2025 - अंबिकापुर से लगे सोनवाही गांव के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय सुरमिला राजवाड़े के रूप में हुई है। महिला का शव स्कूल मैदान के किनारे खोदे गए सीपीटी गड्ढे में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत सोनवाही गांव की है।

गांव के कुछ बच्चे स्कूल मैदान में खेल रहे थे, तभी उन्होंने मैदान के बगल में बने गड्ढे में एक महिला का शव देखा। बच्चों ने डरकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लटोरी चौकी प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और मौके का निरीक्षण कर शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

महिला के पति हुकुम राजवाड़े ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे सब्जी लेकर अंबिकापुर जाने के लिए घर से निकली थी। वह रोज की तरह अंबिकापुर जाती थी और रात में लगभग 10 बजे से 11 बजे के बीच बस से सोनवाही चौक लौट आती थी। उस दिन भी वह पत्नी को लेने रात 10 बजे सोनवाही चौक पहुंचा, लेकिन वह नहीं लौटी। पति ने लगभग 11:30 बजे तक इंतजार किया, लेकिन जब पत्नी घर नहीं आई तो अगली सुबह उसकी खोजबीन शुरू की। 26 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे सुरमिला राजवाड़े का शव मिलने की सूचना मिली।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH