जांजगीर चाम्पा - पटवारियों के जुए फड़ में पुलिस की दबिस, प्रदेश अध्यक्ष सहित 07 पटवारी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 26/10/2025 2:13:12 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पटवारियों के जुए फड़ में पुलिस की दबिस, प्रदेश अध्यक्ष सहित 07 पटवारी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 26 अक्टूबर 2025 - बीती रात पुलिस ने रमन नगर के बंद कमरे में चल रहे पटवारियों के जुए के फड़ में दबिश देकर आठ जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों में पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 पटवारी और एक पटवारी का निजी कंप्यूटर ऑपरेटर है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल शनिवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रमन नगर में रहने वाले रवि राठौर के घर के भीतर जुए की महफिल सजी हुई है। इसमें पटवारी फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया और इसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देश पर पुलिस ने घेरेबंदी कर छापा मारा। छापे में पटवारी यहां 52 परियों पर दाव लगाते मिले। उनके साथ एक ऑपरेटर भी था।

खास बात यह है कि जुआरियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे भी जुआ खेलते पकड़ाया है उसके अलावा रवि राठौर, गोविंद कंवर, हेमचंद तिवारी, देवेश अंबष्ट ( सभी पटवारी) जुआ खेलते पकड़ाए। इनके अलावा एक पटवारी का निजी ऑपरेटर हरीश सिंह भी पकड़ाया।

इनके पास से 40 हजार रुपए नगद, 52 ताश पत्तियों की गड्डी ,6 मोबाइल फोन, दो कार, दो स्कूटी जप्त की गई। जप्त संपत्ति की कुल कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रमन नगर इलाके में यह फड़ पिछले कई दिनों से संचालित था। इलाके के लोग इस घर में देर रात आने जाने वाले लोगों को संदेह की नजर से देखते थे। पुलिस को सूचना मिलने पर तस्दीक के बाद यह कार्यवाही की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH