बड़ी खबर - सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की छुट्टी रद्द, मुख्यालय नही छोड़ने का आदेश जारी, जाने वजह..

देश , 26-10-2025 12:48:44 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की छुट्टी रद्द, मुख्यालय नही छोड़ने का आदेश जारी, जाने वजह..

भुवनेश्वर 26 अक्टूबर 2025 - ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोंथा की आशंका को देखते हुए राज्य के तटीय जिलों में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। बालासोर जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं, जबकि गंजम जिले के अधिकारियों को अगले आदेश तक अपने मुख्यालयों में रहने को कहा गया है। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों, विशेषकर दक्षिणी और तटीय जिलों, आपदा मोचन बलों और स्थानीय निकायों से किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहने को कहा है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात कल तक एक गहरे दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। इसके सोमवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह मंगलवार सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और शाम या रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती हैं।

IMD के मुताबिक इस गंभीर चक्रवात के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा चेन्नई समेत आसपास के क्षेत्रों और राज्य के उत्तरी तटीय जिलों और उत्तरी आंतरिक जिलों में भी 28 अक्टूबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH