ऐसा क्या हुआ की थाना परिषर में पहले समधन ने समधी को जड़ा थप्पड़ फिर समधी ने बदले में समधन को जड़ दिया थप्पड़ ,,

दुर्ग , 14-12-2020 7:36:46 PM
Anil Tamboli
ऐसा क्या हुआ की थाना परिषर में पहले समधन ने समधी को जड़ा थप्पड़ फिर समधी ने बदले में समधन को जड़ दिया थप्पड़ ,,
भिलाई 14 दिसम्बर 2020 - पति-पत्नी के विवाद को लेकर रविवार की शाम काउंसलिंग में आए समधी व समधन के बीच थाने परिसर में ही जमकर विवाद हो गया। महिला थाना परिसर में समधन ने समधी को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में समधी ने भी थप्पड़ मार दिया। थाना परिसर में लड़ते देख लोगों की भीड़ जुट गई थी। महिला थाना पुलिस ने विवाद को शांत कराया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि कामिनी और उसके पति सुनील देशमुख के बीच विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत कामिनी ने की है। सुनील बोरसी निवासी है। कामिनी का मायका बोरी है। शिकायत पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। कामिनी के पिता जितेन्द्र और मां लता देशमुख और सुनील की तरफ से उसके पिता नेतराम देशमुख पहुंचे थे। दोनों पक्षों को बैठाकर काउंसलिंग की गई। 

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष बाहर निकलने लगे। दरवाजे से बाहर पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि तैश में आकर नेतराम ने अपनी समधन यानी बहू कामिनी की मां लता देशमुख को अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए गालियां दे दी। इस पर लता भी तैश में आ गई और समधी नेतराम को एक थप्पड़ मार दिया। नेतराम ने भी समधन के कनपटी पर थप्पड़ जड़ दिया। 

इस झगड़े में चोट आने से लता के कान से खून बहने लगा। कान पट्टी और मंगलसूत्र टूट कर जमीन पर बिखर गए। यह सब कुछ महिला थाना परिसर के अंदर हुआ। पहले तो पुलिस तमाशबीन रही, बाद में मामला गंभीर होता देख शांत कराने पहुंची ड्यूटी अफसर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH