जांजगीर चाम्पा - चुनावी रंजिश का बदला दिवाली में लिया, धोखे से बुलाया फिर कर दी हत्या

जांजगीर चाम्पा , 22-10-2025 7:03:06 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चुनावी रंजिश का बदला दिवाली में लिया, धोखे से बुलाया फिर कर दी हत्या

जांजगीर चाम्पा 22 अक्टूबर 2025 - अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुरुआती जांच में फटाखे फोड़ने का विवाद सामने आया था. लेकिन मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपियों ने पंचायत चुनाव में हुए विवाद का बदला दिवाली की रात बालमुकुंद की हत्या कर लिया पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिवाली की रात आरोपियों ने कोटमीसोनार में तालाब के पास इकट्ठा हुए. जहां से उन्होंने बालमुकुंद को देर रात फोन पर कॉल किया और गाली गलौच करने लगे. लेकिन बार-बार फोन काटने पर तालाब में ही मारने का प्लान बनाया. उसके बाद सभी लोग बालमुकुंद सोनी के घर गए. वहां परेशान करने के नियत से उसके घर में फटाखा फेंककर फोड़ने लगे. जिससे बाल मुकुंद सोनी बाहर निकलकर मना किया. तो सभी लोग उसे अश्लील गाली गलौच करने लगे. विवाद बढ़ने पर बालमुकुंद अंदर चले गया. इस दौरान आक्रोशित 2 नाबालिग दरवाजा तोड़कर घर घुस गए. वहीं अन्य आरोपी भी पीछे-पीछे अंदर घुस गए. आरोपियों ने मिलकर बालमुकुंद की बटनदार चाकू से मारकर हत्या कर दी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव के समय मृतक बालमुकुंद सोनी से विवाद हुआ था. उन्होंने मारपीट भी की थी. लेकिन पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट नहीं कराया था. 3-4 दिन पहले भी बालमुकुंद सोनी का विवाद हुआ था. उस समय बालमुकुंद सोनी ने रोशन दास और सौरभ पाठक का नाम लेकर गाली गलौच की थी. उस दिन भी विवाद हुआ था. आरोपियों ने इसी का बदला लेने 20 अक्टूबर की रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तमेाल हथियार को बाइक को जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में..

01. रोशन दास मानिकपुरी उर्फ पोटरो पिता संतोष दास मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष 09 माह निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा.

02. शिवांश पाण्डेय उर्फ शिवा पिता स्व.गुलाब पाण्डेय उम्र 18 वर्ष निवासी हटरी चौक कोटमीसोनार थाना अकलतरा.

03. चंन्द्रहास पाण्डेय उर्फ लक्की पिता रामनाथ पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी सोनार पारा कोटमीसोनार हा.मु.सेक्टर नम्बर 03 क्वाटर 01 कोरबा थाना बालको.

04. रामकृष्ण पाठक उर्फ सौरभ पाठक पिता स्व. विजय कुमार पाठक उम्र 28 वर्ष निवासी हटरी चौक कोटमीसोनार हा. मु. मोहरा थाना बांगो जिला कोरबा.

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. वहीं 2 नाबालिग को किशोर न्यायालय पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH