सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपों के पंचपर्व की बधाई, लोगो से की यह अपील

स्पॉन्सर्ड , 18-10-2025 12:33:15 AM
Anil Tamboli
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपों के पंचपर्व की बधाई, लोगो से की यह अपील

सक्ती 18 अक्टूबर 2025 - सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने दीपों के पंचपर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर क्षेत्र और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है और समाज में प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का उत्सव नहीं, बल्कि यह जीवन से अज्ञान और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। दीपों की उज्ज्वल ज्योति ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में सत्य, धर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलें तथा दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाएं।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि दीपावली का त्यौहार समाज में एकजुटता और सौहार्द की भावना को प्रबल करता है। यह अवसर परिवार और समाज के बीच रिश्तों को मजबूत करने का भी होता है। इस पर्व पर हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सहयोग की भावना से एक-दूसरे के साथ जुड़ना चाहिए।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने सभी से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पटाखों का सीमित उपयोग करें ताकि पर्यावरण पर इसका विपरीत प्रभाव न पड़े और सभी के लिए यह पर्व खुशियों का कारण बने। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर दीपावली का असली अर्थ पूरा किया जा सकता है, क्योंकि सच्ची खुशी तभी है जब समाज का हर व्यक्ति इस पर्व की रौनक में शामिल हो।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा, “दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग लेकर आए। यह न केवल हमारे घरों को रोशन करे, बल्कि हमारे हृदय और विचारों को भी प्रकाशमान बनाए।” उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि दीपावली पर स्वच्छता, सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश फैलाएं तथा समाज में सकारात्मकता और विकास की भावना को मजबूत करें।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH