छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता को किया गया नजरबंद, आज खोलने वाले थे अपनी ही पार्टी की पोल

गरियाबंद , 17-10-2025 8:02:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता को किया गया नजरबंद, आज खोलने वाले थे अपनी ही पार्टी की पोल

गरियाबंद 17 अक्टूबर 2025 -  देवभोग के इतिहास में पहली बार ऐसे हुआ कि भाजपा के किसी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा नेता को रोका गया। दरअसल आज विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई दिग्गज नेताओं के सामने जिला संगठन की नियुक्ति में विसंगतियों को गिनाने की तैयारी थी। लेकिन सम्मेलन शुरू होने से पहले ही देवभोग में भाजपा नेता चमार सिंह पात्र नजर बंद कर दिए गए। इसकी जानकारी मिलते ही माली समाज ने विरोध किया तो उन्हें छोड़ दिया गया।

आज प्रदेश स्तरीय आत्म निर्भर भारत का विधानसभा स्तरीय आयोजन देवभोग में हो रहा है। आयोजन ढाई बजे शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले भाजपा नेता पूर्व जिला मंत्री एवं माली समाज के सक्रिय नेता चमार सिंह पात्र को नजर बंद कराने की जरूरत पड़ गई। आयोजन शुरू होने से पहले यह बात भाजपा मंच के इर्द गिर्द घूम रही थी कि आज चमार सिंह भाजपा जिला संगठन नियुक्ति में अनियमितता का गंभीर आरोप लगाने वाले थे।

आयोजन में पवन साय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंदूलाल साहू समेत संगठन के कई बड़े नेता मौजूद थे। इन्हीं की मौजूदगी में चमार सिंह भड़ास निकालने वाले थे, पर कार्यक्रम शांति ढंग से सम्पन्न हो। कोई शिकवा शिकायत न हो, इसके लिए आयोजन शुरू होने से पहले चमार सिंह को पुलिस ने थाने में बिठा कर नजर बंद कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के पंडरा माली समाज में आक्रोश है। हालांकि समाज के हल्ला बोल के बाद चमार सिंह को छोड़ा गया और मंच में वापस आने दिया गया।

नजर बंद हुए भाजपा नेता चमार सिंह पात्र ने कहा कि मैंने क्या गुनाह किया, मेरा कसूर बस इतना है कि संगठन की नियुक्ति में हुए गड़बड़ी को मैं अपने ही नेता के सामने रखना चाहता हूं। पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान न देना, फिर आवाज उठाने से पहले पुलिस कस्टडी में भेज देना कितना उचित है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH